श्रीविष्णु-वन्दना
पाठ पढ़ें, सुनें या अर्थ के साथ अपनी गति से आगे बढ़ें।
पाठ के साथ जुड़ें
वीडियो देखेंजब आप तैयार हों तब खोलें खोलेंबंद करें
अपनी गति से पढ़ें
मूल पाठ, रोमन लिपि या अर्थ चुनें। अक्षरों का आकार और पृष्ठभूमि भी बदल सकते हैं।
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं |
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम् ||
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं |
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ||
Shanta-aakaaram Bhujaga-shayanam Padma-naabham Suresh-am |
Vishva-adhaaram Gagana-sadrusham Megh-avarnam Shubhaangam ||
Lakshmi-kaantam Kamala-nayanam Yogi-bhir-dhyaan-gamyam |
Vande Vishnum Bhava-bhaya-haram Sarva-loka-eik-naatham ||
अर्थ: जो शांत स्वरूप, शेषनाग पर शयन करने वाले, नाभि में कमल धारण करने वाले, देवताओं के स्वामी हैं | जो सम्पूर्ण विश्व के आधार, आकाश के समान व्यापक, मेघ के समान श्याम वर्ण और सुन्दर अंगों वाले हैं ||
He who has a peaceful form, who rests on a serpent, who has a lotus in his navel, the Lord of the Gods | Who is the support of the universe, who is like the sky in expansiveness, who has the color of clouds, and beautiful limbs ||
अर्थ: जो लक्ष्मी के स्वामी, कमल के समान नेत्रों वाले, योगियों द्वारा ध्यान से प्राप्त किये जाने योग्य हैं | उन भव (संसार) के भय को हरने वाले, सम्पूर्ण लोकों के एकमात्र नाथ भगवान विष्णु को मैं वंदन करता हूँ ||
Who is the consort of Lakshmi, whose eyes are like lotuses, who is attainable through meditation by yogis | I worship that Vishnu, the remover of the fear of worldly existence, the sole Lord of all realms ||
एक शांत क्षण लें
पाठ के भाव को मन में रहने दें, फिर चाहें तो दोबारा पढ़ें या संबंधित प्रार्थना चुनें।
