Skip to main content मुख्य सामग्री पर जाएँ
English में भी उपलब्ध — ऊपर नेविगेशन से बदलें
आरती
आरती

श्री ललिता माता की आरती

पाठ पढ़ें, सुनें या अर्थ के साथ अपनी गति से आगे बढ़ें।

Lalita Tripura Sundari मुफ़्त
सुनें या देखें

पाठ के साथ जुड़ें

वीडियो देखेंजब आप तैयार हों तब खोलें खोलेंबंद करें
आपका पाठ

अपनी गति से पढ़ें

मूल पाठ, रोमन लिपि या अर्थ चुनें। अक्षरों का आकार और पृष्ठभूमि भी बदल सकते हैं।

अक्षर

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी। राजेश्वरी जय नमो नमः॥

करुणामयी सकल अघ हारिणी। अमृत वर्षिणी नमो नमः॥

जय शरणं वरणं नमो नमः॥

अशुभ विनाशिनी, सब सुख दायिनी। खल-दल नाशिनी नमो नमः॥

भण्डासुर वधकारिणी जय माँ। करुणा कलिते नमो नमः॥

जय शरणं वरणं नमो नमः॥

भव भय हारिणी, कष्ट निवारिणी। शरण गति दो नमो नमः॥

शिव भामिनी साधक मन हारिणी। आदि शक्ति जय नमो नमः॥

जय शरणं वरणं नमो नमः॥

त्रिभुवन तारिणी, भव दुःख हारिणी। दुःख हरणी जय नमो नमः॥

ज्ञान प्रदायिनी, बुद्धि विकासिनी। शुभ वर दायिनी नमो नमः॥

जय शरणं वरणं नमो नमः॥

अष्ट सिद्धि नव निधि की दात्री। सुख सम्पति दायिनी नमो नमः॥

मन वांछित फल प्रदायिनी जय माँ। भक्तन हितकारी नमो नमः॥

जय शरणं वरणं नमो नमः॥

ललिता माता की आरती जो कोई गावे। सुख सम्पति पावे नमो नमः॥

मन वांछित फल पावे जय माँ। भव सागर तर जावे नमो नमः॥

जय शरणं वरणं नमो नमः॥

पाठ पूर्ण

एक शांत क्षण लें

पाठ के भाव को मन में रहने दें, फिर चाहें तो दोबारा पढ़ें या संबंधित प्रार्थना चुनें।

संग्रह पर जाएँ
Kriyasya
✦ Talk to AI Companion →