श्रीगङ्गाजी
पाठ पढ़ें, सुनें या अर्थ के साथ अपनी गति से आगे बढ़ें।
पाठ के साथ जुड़ें
वीडियो देखेंजब आप तैयार हों तब खोलें खोलेंबंद करें
अपनी गति से पढ़ें
मूल पाठ, रोमन लिपि या अर्थ चुनें। अक्षरों का आकार और पृष्ठभूमि भी बदल सकते हैं।
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता ॥
ॐ जय गंगे माता...
चंद्र सी ज्योत तुम्हारी, जल निर्मल आता ।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता ॥
ॐ जय गंगे माता...
पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता ।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता ॥
ॐ जय गंगे माता...
एक ही बार जो तेरी, शरण आ जाता ।
यम की त्रास मिटाकर, परम गति पाता ॥
ॐ जय गंगे माता...
आरती मात तुम्हारी, जो जन नित्य गाता ।
दास वही सहज में, मुक्ति को पाता ॥
ॐ जय गंगे माता...
Om Jai Gange Mata, Shri Gange Mata |
Jo Nar Tumko Dhyata, Manvanchhit Phal Pata ||
Om Jai Gange Mata...
Chandra Si Jyot Tumhari, Jal Nirmal Aata |
Sharan Pade Jo Teri, So Nar Tar Jata ||
Om Jai Gange Mata...
Putra Sagar Ke Tare, Sab Jag Ko Gyata |
Kripa Drishti Tumhari, Tribhuvan Sukh Data ||
Om Jai Gange Mata...
Ek Hi Baar Jo Teri, Sharan Aa Jata |
Yam Ki Traas Mitakar, Param Gati Pata ||
Om Jai Gange Mata...
Aarti Maat Tumhari, Jo Jan Nitya Gata |
Daas Vahi Sahaj Mein, Mukti Ko Pata ||
Om Jai Gange Mata...
अर्थ: हे माँ गंगे, आपकी जय हो, हे श्री गंगे माता! जो मनुष्य आपका ध्यान करता है, वह अपनी मनचाही इच्छाओं को प्राप्त कर लेता है। हे माँ गंगे, आपकी जय हो!
O Mother Ganga, victory be to you, O Shri Ganga Mata! The one who meditates upon you attains all their desired fruits. Victory to Mother Ganga!
अर्थ: आपकी ज्योति चंद्रमा के समान शीतल है और आपका जल अत्यंत निर्मल आता है। जो भी आपकी शरण में आता है, वह मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। हे माँ गंगे, आपकी जय हो!
Your light is like the moon, and your water flows pure. Whoever takes refuge in you, that person crosses over (the ocean of existence). Victory to Mother Ganga!
अर्थ: आपने सगर के पुत्रों का उद्धार किया, यह बात सारा संसार जानता है। आपकी कृपा दृष्टि तीनों लोकों को सुख प्रदान करने वाली है। हे माँ गंगे, आपकी जय हो!
You liberated the sons of Sagar, this is known to the entire world. Your compassionate gaze bestows happiness upon all three worlds. Victory to Mother Ganga!
अर्थ: जो एक बार भी आपकी शरण में आ जाता है, उसके यमराज का भय मिट जाता है और वह परम गति को प्राप्त करता है। हे माँ गंगे, आपकी जय हो!
Whoever comes to your refuge even once, their fear of Yama (the god of death) is dispelled, and they attain the supreme state. Victory to Mother Ganga!
अर्थ: हे माता, जो भक्त आपकी यह आरती प्रतिदिन गाता है, वह दास सहज ही मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। हे माँ गंगे, आपकी जय हो!
O Mother, the devotee who sings your Aarti daily, that servant easily attains liberation. Victory to Mother Ganga!
एक शांत क्षण लें
पाठ के भाव को मन में रहने दें, फिर चाहें तो दोबारा पढ़ें या संबंधित प्रार्थना चुनें।
