Skip to main content मुख्य सामग्री पर जाएँ
English में भी उपलब्ध — ऊपर नेविगेशन से बदलें
आरती
आरती

बाँके बिहारी आरती

पाठ पढ़ें, सुनें या अर्थ के साथ अपनी गति से आगे बढ़ें।

Krishna मुफ़्त
सुनें या देखें

पाठ के साथ जुड़ें

वीडियो देखेंजब आप तैयार हों तब खोलें खोलेंबंद करें
आपका पाठ

अपनी गति से पढ़ें

मूल पाठ, रोमन लिपि या अर्थ चुनें। अक्षरों का आकार और पृष्ठभूमि भी बदल सकते हैं।

अक्षर

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊँ ।

हे गिरधर तेरी आरती गाऊँ ॥

आरती गाऊँ प्यारे आपको रिझाऊँ ।

हे गिरधर तेरी आरती गाऊँ ॥

मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे ।

प्यारी बंसी मेरो मन मोहे ॥

देख छवि बलिहारी मैं जाऊँ ।

हे गिरधर तेरी आरती गाऊँ ॥

कानों में कुण्डल झलक रहे हैं ।

प्यारे नैनों से बाण चल रहे हैं ॥

बाण चलाके घायल कर जाऊँ ।

हे गिरधर तेरी आरती गाऊँ ॥

अधरन पे तेरे बंसी सोहे ।

प्यारी मंद-मंद मुस्कान मन मोहे ॥

मुस्कान पे तेरी बलिहारी जाऊँ ।

हे गिरधर तेरी आरती गाऊँ ॥

चरणों में तेरे घुंघरू बाजे ।

प्यारी पायलिया छम-छम बाजे ॥

छम-छम करके मैं बलिहारी जाऊँ ।

हे गिरधर तेरी आरती गाऊँ ॥

जब-जब कान्हा तू रास रचाए ।

प्यारी गोपियाँ संग में गाएँ ॥

रास रचाके मैं बलिहारी जाऊँ ।

हे गिरधर तेरी आरती गाऊँ ॥

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊँ ।

हे गिरधर तेरी आरती गाऊँ ॥

पाठ पूर्ण

एक शांत क्षण लें

पाठ के भाव को मन में रहने दें, फिर चाहें तो दोबारा पढ़ें या संबंधित प्रार्थना चुनें।

संग्रह पर जाएँ
Kriyasya
✦ Talk to AI Companion →