Skip to main content मुख्य सामग्री पर जाएँ
English में भी उपलब्ध — ऊपर नेविगेशन से बदलें
आरती
आरती

जय हो जय जय है गौरी नंदन आरती

पाठ पढ़ें, सुनें या अर्थ के साथ अपनी गति से आगे बढ़ें।

Ganesh मुफ़्त
सुनें या देखें

पाठ के साथ जुड़ें

वीडियो देखेंजब आप तैयार हों तब खोलें खोलेंबंद करें
आपका पाठ

अपनी गति से पढ़ें

मूल पाठ, रोमन लिपि या अर्थ चुनें। अक्षरों का आकार और पृष्ठभूमि भी बदल सकते हैं।

अक्षर

जय हो जय जय है गौरी नंदन, देवा गणेशा गजानन।

चरणों को तेरे हम पखारते, हो देवा आरती तेरी हम उतारते॥

शुभ कार्यो में सबसे पहले, तेरा पूजन करते।

विघ्न हटाते काज बनाते, सभी अमंगल हरते॥

जय हो जय जय है गौरी नंदन, देवा गणेशा गजानन।

चरणों को तेरे हम पखारते, हो देवा आरती तेरी हम उतारते॥

ओमकार है रूप तिहारा, अलौकिक है माया।

लम्ब कर्ण तेरे उज्जवल नैना, धुम्रवर्ण है काया॥

जय हो जय जय है गौरी नंदन, देवा गणेशा गजानन।

चरणों को तेरे हम पखारते, हो देवा आरती तेरी हम उतारते॥

गणपति बाप्पा घर में आना, सुख वैभव कर जाना।

एक दन्त लम्बोदर स्वामी, सारे कष्ट मिटाना॥

जय हो जय जय है गौरी नंदन, देवा गणेशा गजानन।

चरणों को तेरे हम पखारते, हो देवा आरती तेरी हम उतारते॥

धन कुबेर चरणों के चाकर, लक्ष्मी संग विराजे।

दसो दिशा नवखण्ड में देवा, डंका तेरा बाजे॥

जय हो जय जय है गौरी नंदन, देवा गणेशा गजानन।

चरणों को तेरे हम पखारते, हो देवा आरती तेरी हम उतारते॥

पाठ पूर्ण

एक शांत क्षण लें

पाठ के भाव को मन में रहने दें, फिर चाहें तो दोबारा पढ़ें या संबंधित प्रार्थना चुनें।

संग्रह पर जाएँ
Kriyasya
✦ Talk to AI Companion →