Hanumat Vandan
Read, listen or follow the meaning at your own pace.
Choose how you want to begin
Watch the videoOpen when you are ready OpenClose
Read at your own pace
Choose the original text, transliteration or meaning. You can also adjust the text size and reading theme.
जय जय जय हनुमान गोसाईं । कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ॥
तुम्हरे भजन राम को पावै । जनम जनम के दुख बिसरावै ॥
संकट मोचन नाम तिहारो । सब दुख दूर करहु प्रभु मेरो ॥
महावीर विक्रम बजरंगी । कुमति निवार सुमति के संगी ॥
कंचन बरन बिराज सुवेसा । कानन कुण्डल कुंचित केशा ॥
हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजै । काँधे मूँज जनेऊ साजै ॥
राम लखन सीता मन भाए । संकट में प्रभु सदा सहाए ॥
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सँवारे । आन सजीवन प्राण उबारे ॥
लंक विध्वंस कियो पल माहीं । महाबली तुमसा कोउ नाहीं ॥
भूत पिशाच निकट नहिं आवै । महावीर जब नाम सुनावै ॥
नासै रोग हरै सब पीरा । जपत निरंतर हनुमत बीरा ॥
अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता । अस वर दीन जानकी माता ॥
पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप ।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ॥
Jai Jai Jai Hanuman Gosain | Kripa Karahu Gurudev Ki Nai ||
Tumhre Bhajan Ram Ko Pavai | Janam Janam Ke Dukh Bisravai ||
Sankat Mochan Naam Tiharo | Sab Dukh Dur Karahu Prabhu Mero ||
Mahavir Vikram Bajrangi | Kumati Nivar Sumati Ke Sangi ||
Kanchan Baran Biraj Suvesa | Kanan Kundal Kunchit Kesha ||
Hath Bajra Aru Dhwaja Birajai | Kandhe Moonj Janeu Sajai ||
Ram Lakhan Sita Man Bhae | Sankat Mein Prabhu Sada Sahaae ||
Lakshman Murchhit Pade Sanvare | Aan Sanjeevan Pran Ubare ||
Lank Vidhwans Kiyo Pal Maahin | Mahabali Tumsa Kou Naahin ||
Bhoot Pishach Nikat Nahi Avai | Mahavir Jab Naam Sunavai ||
Nasai Rog Harai Sab Peera | Japat Nirantar Hanumat Beera ||
Asht Siddhi Nav Nidhi Ke Data | As Var Deen Janaki Mata ||
Pavan Tanay Sankat Haran, Mangal Murati Roop |
Ram Lakhan Sita Sahit, Hridaya Basahu Sur Bhoop ||
अर्थ: हे हनुमान गोसाईं, आपकी जय हो, जय हो, जय हो! आप गुरुदेव के समान मुझ पर कृपा करें।
Hail, hail, hail, Lord Hanuman! Bestow your grace upon me like a revered Guru.
अर्थ: आपके भजन से ही श्रीराम की प्राप्ति होती है और जन्म-जन्मांतर के सभी दुख दूर हो जाते हैं।
By chanting your name, one attains Lord Rama and all sorrows of countless births are dispelled.
अर्थ: आपका नाम संकट मोचन है, हे प्रभु, मेरे सभी दुखों को दूर करें।
Your name is "Sankat Mochan" (Remover of Troubles); O Lord, please remove all my afflictions.
अर्थ: आप महावीर हैं, पराक्रमी हैं, बजरंगबली हैं; आप कुमति (बुरी बुद्धि) का नाश करने वाले और सुमति (अच्छी बुद्धि) के साथी हैं।
You are the great hero, the mighty Bajrangi; you dispel evil thoughts and are a companion to good intellect.
अर्थ: आपका वर्ण सोने जैसा है और आप सुंदर वेश में सुशोभित हैं; आपके कानों में कुंडल हैं और केश घुंघराले हैं।
Your complexion is golden, and you are adorned in beautiful attire; earrings grace your ears, and your hair is curly.
अर्थ: आपके हाथों में वज्र और ध्वजा शोभायमान हैं, और कंधे पर मूँज का जनेऊ सुसज्जित है।
In your hands, the mace (Vajra) and banner are splendid, and a sacred thread (Janeu) of Munja grass adorns your shoulder.
अर्थ: श्रीराम, लक्ष्मण और सीता आपके मन को प्रिय हैं; संकट के समय आपने सदा उनकी सहायता की है।
Lord Rama, Lakshman, and Sita are dear to your heart; you always assisted them in times of crisis.
अर्थ: जब लक्ष्मण मूर्छित होकर पड़े थे, तब आप ही संजीवनी बूटी लाकर उनके प्राणों को बचाया था।
When Lakshman lay unconscious, you brought the Sanjeevani herb and saved his life.
अर्थ: आपने पल भर में लंका का विध्वंस कर दिया था; हे महाबली, आपके समान कोई दूसरा नहीं है।
You destroyed Lanka in an instant; O mighty one, there is none as powerful as you.
अर्थ: भूत-पिशाच निकट नहीं आते, जब महावीर हनुमान का नाम सुनाया जाता है।
Ghosts and evil spirits do not approach when the name of Mahavir (Hanuman) is uttered.
अर्थ: सभी रोग नष्ट हो जाते हैं और सारी पीड़ाएं हर ली जाती हैं, जो निरंतर वीर हनुमान का जाप करते हैं।
All diseases are cured, and all pains are removed by continuously chanting the name of the brave Hanuman.
अर्थ: आप आठों सिद्धियों और नौ निधियों के दाता हैं; यह वरदान आपको माता जानकी ने दिया है।
You are the bestower of the eight Siddhis and nine Nidhis; this boon was granted to you by Mother Janaki.
अर्थ: हे पवनपुत्र, आप संकटों को हरने वाले और मंगलमय स्वरूप वाले हैं। श्रीराम, लक्ष्मण और सीता सहित आप मेरे हृदय में निवास करें, हे देवताओं के राजा!
O Son of the Wind, dispeller of troubles, and embodiment of auspiciousness! May you, along with Rama, Lakshman, and Sita, reside in my heart, O King of Gods!
Take a quiet moment
Let the words settle, then read again or continue with a related prayer.
