जानकी माता आरती
पाठ पढ़ें, सुनें या अर्थ के साथ अपनी गति से आगे बढ़ें।
पाठ के साथ जुड़ें
वीडियो देखेंजब आप तैयार हों तब खोलें खोलेंबंद करें
अपनी गति से पढ़ें
मूल पाठ, रोमन लिपि या अर्थ चुनें। अक्षरों का आकार और पृष्ठभूमि भी बदल सकते हैं।
आरती कीजे श्री जनक लाली की ।
रामचंद्र जी के प्रियतमा प्यारी की ॥
प्रथम पूजा प्रभु रामचंद्र की ।
दूजी पूजा सिया महारानी की ॥
कंचन थाल कपूर की बाती ।
जग मग ज्योति जले सारी राती ॥
सिया सुकुमारी परम सुंदरी ।
शोभा लखि कोटि काम वारी ॥
अंग अंग में शोभा न्यारी ।
कोटि चंद्र की छबि वारी ॥
सिया राम के मन को भावे ।
भक्तन के मन को हर्षावे ॥
जो यह आरती प्रेम से गावे ।
सिया राम के धाम को पावे ॥
Aarti Kije Shri Janaka Lali Ki |
Ramchandra Ji Ke Priyatama Pyari Ki ||
Pratham Puja Prabhu Ramchandra Ki |
Dooji Puja Siya Maharani Ki ||
Kanchan Thaal Kapoor Ki Baati |
Jag Mag Jyoti Jale Saari Raati ||
Siya Sukumari Param Sundari |
Shobha Lakhi Koti Kaam Vaari ||
Ang Ang Mein Shobha Nyari |
Koti Chandra Ki Chhabi Vaari ||
Siya Ram Ke Man Ko Bhave |
Bhaktan Ke Man Ko Harshaave ||
Jo Yah Aarti Prem Se Gaave |
Siya Ram Ke Dhaam Ko Paave ||
अर्थ: श्री जनकनंदिनी सीता माता की आरती कीजिए। वे भगवान रामचंद्र जी की प्रियतमा और प्यारी पत्नी हैं।
Perform the Aarti of Shri Janaka's beloved daughter (Sita). She is the dearest and beloved consort of Lord Ramchandra.
अर्थ: सर्वप्रथम पूजा भगवान रामचंद्र जी की होती है, और दूसरी पूजा महारानी सिया (सीता) की होती है।
First, worship Lord Ramchandra, and then, worship Queen Siya (Sita).
अर्थ: सोने की थाली में कपूर की बाती जल रही है, जिसकी जगमगाती ज्योति सारी रात प्रकाशित रहती है।
In a golden plate, a camphor wick burns, its dazzling flame shining brightly throughout the night.
अर्थ: सीता अत्यंत सुकुमार और परम सुंदरी हैं। उनकी शोभा देखकर करोड़ों कामदेव भी उन पर न्योछावर हो जाते हैं।
Siya is exceedingly delicate and supremely beautiful. Witnessing her splendor, millions of Kamadevas (gods of love) would sacrifice themselves.
अर्थ: उनके प्रत्येक अंग में अनुपम शोभा है, जिस पर करोड़ों चंद्रमाओं की छवि भी न्योछावर है।
In every limb of hers, there is unique splendor, surpassing the beauty of millions of moons.
अर्थ: सीता माता भगवान राम के मन को बहुत भाती हैं, और भक्तों के मन को आनंदित करती हैं।
Mother Siya is very pleasing to Lord Ram's heart, and she delights the hearts of devotees.
अर्थ: जो कोई इस आरती को प्रेमपूर्वक गाता है, वह सिया-राम के परम धाम को प्राप्त करता है।
Whoever sings this Aarti with love attains the supreme abode of Siya-Ram.
एक शांत क्षण लें
पाठ के भाव को मन में रहने दें, फिर चाहें तो दोबारा पढ़ें या संबंधित प्रार्थना चुनें।
